• Fri. Jun 5th, 2026

भारतीय सेना का वाहन अनियंत्रित होकर एक टीले पर जाकर अटक; कई जवान घायल

ByRashtriya Nirmaan

Dec 7, 2024

देहरादून। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सेना का एक वाहन शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को तड़के सुबह बिरही के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर एक टीले पर जाकर अटक गया।

बताया जा रहा है कि यह मद्रास रेजीमेंट के जवानों का वाहन था, जोकि जोशीमठ में तैनात है। इस वाहन से जवान जोशीमठ से रायवाला ऋषिकेश जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और लोगों की मदद की। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जवानों को मामूली चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *