• Sat. Nov 21st, 2026

हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल

By

Nov 21, 2026


Ad 7

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में एसपी के पद पर तैनात सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने गोली चला दी। गोली उनके माथे के बेहद करीब से गुजर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एसपी और उनके चालक के बीच पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि चालक अधिकारी से नाराज था। इसी विवाद के चलते उसने कथित तौर पर एसपी को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।

गोली माथे के पास से निकलने के कारण सीपी नौटियाल को गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित पुलिस और विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए।

फिलहाल चालक द्वारा गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *