• Sun. Nov 22nd, 2026

सीएम धामी से ‘गढ़रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी ने की मुलाकात

ByRashtriya Nirmaan

Aug 8, 2024

सुप्रसिद्ध लोकगायक ‘गढ़रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और लोककला से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

बता दें कि आगामी 12 अगस्त को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जन्मदिन है, और उसी दिन वरिष्ठ साहित्यकार ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित उनके गीतों पर एक एकाग्र पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’ का विमोचन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed