• Wed. Jun 17th, 2026

सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जाने रेट

ByRashtriya Nirmaan

Apr 1, 2022

शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। IBJA की वेबसाइट के अनुसार, 1 अप्रैल को सुबह के कारोबार में सोना 338 रुपये बढ़कर 51822 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में सुबह के कारोबार में  183 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 67173 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 117 रुपये की गिरावट के साथ 51,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमतों में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार आने से ऐसा हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,659 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत (Silver Price) भी 693 रुपये की गिरावट के साथ 66,905 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एशियाई मुद्राओं में मजबूती और कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 75.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। हालांकि, डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल के दाम बढ़ने से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में 264 पैसे अथवा 3.61 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *