• Mon. Nov 9th, 2026

आप सभी को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ : वंशिका सोनकर

By

Nov 9, 2026

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं ‘गोवर्धन पूजा’ के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- आस्था, आध्यात्म, प्राकृतिक सौंदर्य एवं शौर्य के प्रतीक प्रदेश देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आन्दोलनकारियों को शत-शत नमन। प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर हमारा यह प्रदेश निरंतर विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूए, उत्तराखंड के प्रत्येक निवासी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान हो, आपसी भेदभाव मिटाकर सभी मिलजुलकर रहें और सभी के जीवन में सुख-शांति बनी रहे ईश्वर से यही प्रार्थना है।

भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘गोवर्धन पूजा’ के पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा- आप सभी को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। गोवर्धन पर्वत को धारण करने वाले, भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *