• Sat. Nov 28th, 2026

पीपलकोटी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव

By

Nov 28, 2026

चमोली। चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर महिला का शव खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, पीपलकोटी क्षेत्र में एक महिला के गहरी खाई में गिरने की सूचना एसडीआरएफ को मिली थी। सूचना पर मुख्य आरक्षी सुरेंद्र गुसाईं के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम को महिला करीब 100 मीटर गहरी खाई में मृत अवस्था में मिली।

इसके बाद एसडीआरएफ के जवानों ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से बाहर निकाला। शव को स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतका की पहचान नीलम वर्मा (52 वर्ष), पत्नी विजेंद्र वर्मा, निवासी पीपलकोटी के रूप में हुई है। एसडीआरएफ ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *