• Tue. Nov 17th, 2026

गूलर बाजार के पास बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस

By

Nov 17, 2026


Ad 7

बस में सवार थे 30 से 35 यात्री, अब तक करीब 20 घायल यात्रियों को निकाला गया बाहर

SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर, युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान जारी

ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर गूलर बाजार के समीप आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे। हादसे के बाद SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक करीब 20 घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। पुलिस और SDRF की टीमें आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

हादसे में घायलों और संभावित हताहतों की संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *