• Fri. Oct 30th, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले

By

Oct 30, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले

प्रियंशी आर्य, सिद्धार्थ, अभिषेक गौड़ और वैष्णवी ने अपने-अपने वर्ग में दर्ज की शानदार जीत

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित खेलोत्सव-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज की संजना ने स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की अस्मिता को पराजित किया। वहीं बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल के आयुष पटेल ने स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के सचिन को हराकर जीत हासिल की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *