• Sat. Jun 6th, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा

ByRashtriya Nirmaan

Oct 8, 2024

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है। ईसीआई के अनुसार, भाजपा को 47 तो कांग्रेस को 34 सीटें मिल रही है। हालांकि, इस परिणामों में एक चीज देखने वाली है, वो है वोट शेयर।

भाजपा का वोट फीसद कम, सीटें ज्यादा

वोट शेयर में कांग्रेस 41 फीसद के साथ आगे है, वहीं भाजपा को 38 फीसद मिलता दिख रहा है। कांग्रेस कई सीटों पर बंपर वोट से आगे है, लेकिन फिर भी वो कई सीटों पर कुछ वोटों से पीछे है।

क्यों ज्यादा वोट लेकर पीछे हैं कांग्रेस?

कांग्रेस को हरियाणा में ज्यादा वोट शेयर मिल रहा है, अभी तक के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को 41 फीसद वोट मिल रहे है। दरअसल, कांग्रेस कई सीटों पर बंपर वोट पा रही है। यही कारण है कि उसका वोट शेयर ज्यादा है, लेकिन ज्यादातर सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है।

अब तक के डाटा के अनुसार, कांग्रेस अपने वोटों को सीटों में कंवर्ट करती नहीं दिख रही है।

AAP को कितना वोट 

आम आदमी पार्टी को चुनाव में डेढ़ फीसद वोट मिलता दिख रहा है। कई सीटों पर तो उसकी जमानत जब्त होती दिख रही है। वहीं, बीएसपी को यहां 2 फीसद के करीब वोट शेयर मिलता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *