• Sat. Sep 5th, 2026

सीएम धामी के दिल्ली कार्यक्रम की वजह से आज होने वाली कैबिनेट की बैठक टली

ByRashtriya Nirmaan

Sep 11, 2024

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक फिर से टल गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली जाएंगे। 12 सितंबर को सीएम जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो करेंगे। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक तय की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने और जम्मू कश्मीर में पार्टी की ओर से प्रचार के लिए जिम्मेदारी देने से बैठक को स्थगित कर दिया किया गया।

11 सितंबर को मुख्यमंत्री दिल्ली में रहेंगे। 12 सितंबर को जम्मू पहुंचेंगे। सांबा बस स्टैंड में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह के पक्ष में रोड शो के माध्यम से प्रचार करेंगे। इसके बाद प्रत्याशी के नामांकन में शामिल रहेंगे। इसी दिन शाम को वापस दिल्ली लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *