• Sat. Oct 24th, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा- प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा को राजनीति से न जोड़ें

ByRashtriya Nirmaan

Jul 24, 2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, उत्तराखंड की देव संस्कृति और धार्मिक आस्था से किए जा रहे खिलवाड़ के विरोध में सनातन धर्म का ध्यान आकर्षित करने को कांग्रेस की ओर से केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा पदयात्रा शुरू की जा रही है। बुधवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैडी से यात्रा का आगाज होगा।

मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में माहरा ने कहा, भाजपा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर नई दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर का शिलान्यास किया गया और केदारनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट के नाम से चंदा वसूला जा रहा है। ट्रस्ट के क्यूआर कोड पर आज भी चंदा लिया जा रहा है।

कहा, भाजपा और प्रदेश सरकार ने झूठ बोलकर मंदिरों की परंपराओं और मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का काम किया। इसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। पदयात्रा में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट समेत पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक समेत पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यात्रा में लगातार साथ चलने के लिए 80 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का पंजीकरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *