• Fri. Oct 23rd, 2026

आज होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिती की बैठक, सीएम धामी समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

ByRashtriya Nirmaan

Jul 15, 2024

देहरादून। लोकसभा चुनाव के बाद लगभग तीन माह के अंतराल में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की वृहद बैठक सोमवार को देहरादून में होगी। इसमें केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर के अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य नेताओं का मार्गदर्शन पार्टीजनों को मिलेगा।

बैठक में 1300 से अधिक पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के साथ ही हाल में हुए विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव के अलावा नगर निकाय चुनावों के संबंध में चर्चा होगी। आगामी कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।

सुबह 11 बजे शुरू होगी बैठक

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति की यह वृहद बैठक सोमवार को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी।

सीएम धामी के लिए पारित किया जाएगा बधाई प्रस्ताव

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार देश की कमान संभालने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी राज्य के मुख्य सेवक के रूप में तीन साल पूर्ण होने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक में एक पेड़ मां के नाम अभियान समेत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *