• Wed. Oct 21st, 2026

उत्तराखंड ने मंडुवे की तर्ज पर समर्थन मूल्य तय करने के लिए केंद्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा

ByRashtriya Nirmaan

Jul 5, 2024

उत्तराखंड ने मंडुवे की तर्ज पर झंगोरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए केंद्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा। आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी रबी सीजन में उत्पादित फसलों के एमएसपी को लेकर चर्चा की गई।

बीजापुर गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने उत्तरी क्षेत्र के राज्य उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कृषि अधिकारियों के साथ रबी फसलों की उत्पादन और क्षेत्रफल के बारे में चर्चा की।

उन्होंने कहा कि कृषि लागत को कम करने के लिए किसानों को अच्छी किस्म के बीज, उपकरण, सिंचाई सुविधा के साथ फसल विविधिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उत्तराखंड ने आयोग के समक्ष झंगोरे का एमएसपी तय करने का प्रस्ताव रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *