• Thu. Sep 10th, 2026

कल्याण लोकसभा सीट से सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को उम्मदीवार बनाया गया

ByRashtriya Nirmaan

May 1, 2024

मुंबई। लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)  ने ठाणे और कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।  कल्याण लोकसभा सीट से सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और ठाणे से नरेश म्हस्के को उम्मीदवार बनाया गया।

सीएम शिंदे का गढ़ है ठाणे

ठाणे को सीएम शिंदे का गढ़ माना जाता है। वह ठाणे में कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी ने अभी तक नासिक और पालघर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य शामिल हैं। एमएमआर में ठाणे, कल्याण, भिवंडी और पालघर हैं।

सुरेश नवले ने पार्टी से दिया इस्तीफा

बता दें कि (एकनाथ शिंदे) गुट के पूर्व मंत्री सुरेश नवले ने पार्ट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दावा किया की सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के दबाव के आगे घुटने टेक दिए हैं। नवेलने ने 25 अप्रैल को शिवसेना से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *