• Fri. Jul 24th, 2026

खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया, 22 झोपड़ियां जलकर हुई राख

ByRashtriya Nirmaan

Apr 29, 2024

राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला  रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे।  उसी वक्त  हादसा हुआ।

गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें छोटे सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पास लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *