• Fri. Jul 24th, 2026

अमेरिका की जेल में बंद बनमीत, ड्रग्स सौदागर के घर से 24 घंटे बाद लौटी ईडी, एक को किया गिरफ्तार

ByRashtriya Nirmaan

Apr 27, 2024

हल्द्वानी:  अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयां (ड्रग्स) बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को रातभर तलाशी ली। शनिवार की सुबह पांच बजे यानी 24 घंटे बाद टीम वापस लौट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही बनमीत के एक परिवारिक सदस्य को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।

हल्द्वानी के तिकोनिया गुलाटी चिकन वाली गली में रहने वाला बनमीत नरूला अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार हुआ था। मार्च 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। इसी साल जनवरी में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया था। अमेरिका कोर्ट ने बनमीत को डार्क वेब में ड्रग्स बेचने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई है। वह जेल में बंद है। बनमीत से 150 मिलियन डालर जब्त करने का भी आरोप है

बैंक में लेनदेन के मामले की जांच के लिए दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह पांच बजे ईडी की टीम हल्द्वानी से लौटी है। अपने साथ बनमीत के परिवार के तरविंदर सिंह को अपने संग ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *