• Fri. Sep 11th, 2026

संजय सिंह ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, भाजपा के प्रेशर में तिहाड़ जेल प्रशासन काम कर रहा

ByRashtriya Nirmaan

Apr 13, 2024

 नई दिल्ली। दिल्ली से आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया है। संजय सिंह ने दावा किया है कि भाजपा के प्रेशर में तिहाड़ जेल प्रशासन काम कर रहा है।

संजय ने आरोप लगाया, जेल प्रशासन दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पत्नी से आमने-सामने नहीं मिलने दे रहा। सुनीता केजरीवाल दिल्ली सीएम से खिड़की के पीछे से मिल रही हैं।

भगवंत मान का भी दिया उदाहरण

इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आज तक किस चुने हुए मुख्यमंत्री को दूसरे मुख्यमंत्री से जेल में जंगले में मिलना पड़ा है। किसी को भी नहीं, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए मुलाकाती जंगले की जगह तय की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह केंद्र की तानाशाही है जो एक मुख्यमंत्री को किसी मुलाकाती से आमने-सामने मिलने नहीं दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *