• Sat. Jun 6th, 2026

बडकोट तहसील क्षेत्र के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर रात्रि को एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त

ByRashtriya Nirmaan

Mar 26, 2024

बडकोट तहसील क्षेत्र के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर रात्रि को एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। जिन्हें खांसी गांव के ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बडकोट सीएचसी लाया गया। इनमें से एक को ज्यादा चोट लगने से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।

एसएचओ संतोष कुंवर ने बताया कि घटना करीब रात 11 बजे की है। सीएचसी के प्रभारी डॉ अंगद राणा ने बताया कि खांसी गांव के एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है जबकि छह लोगों का उपचार बड़कोट में चल रहा है।  दुर्घटना  ग्रस्त  वाहन में मोल्डा व खांसी के लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *