• Mon. Nov 16th, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चला बुलडोजर, छात्रा पर जानलेवा हमलावर का घर टूटा

ByRashtriya Nirmaan

Feb 16, 2024

काशीपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने में जुट गई है। यूपी की तर्ज पर सूबे की धामी सरकार ने बदमाशों के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते सोमवार को बीएससी की छात्रा पूजा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित फरदीन के घर पर गुरुवार को पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चला कर किए गए अतिक्रमण नष्ट किया है।

पीड़ित की तहरीर पर आरोपित मोहल्ला खासला निवासी आरोपित फरदीन व उसके पिता रिजवान, बिलाल, आकिब, अनस, आफरीदी, रउफ, ताजू, फिरोज, बेबी पत्नी रिजवान व साहिल पर धारा 147, 307, 354, 452, 323, 504, 506 व 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में आराेपित फरदीन, रउफ और आकिब को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

आराेपित घर में ताला लगाकर फरार

बाकी अन्य आराेपित घर में ताला लगाकर फरार हैं। कोतवाली पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह आरोपित के घर पहुंची और उसके मकान की नापजोख करने के बाद बुलडोजर चला दिया। इस दौरान आरोपित के घर के बाहर बढ़ाए गए छज्जे, सीढ़ी और टीन सेट को तोड़ दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इस अवसर पर तहसीदार पंकज चंदोला, सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआइ प्रदीप मिश्रा, एसआइ विपुल जोशी व एसआइ सुनील सुतेड़ी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *