• Tue. Oct 20th, 2026

उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर,पढ़िए पूरी खबर

ByRashtriya Nirmaan

Jan 23, 2024

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल, राज्य सम्पत्ति विभाग और उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए अधिसूचना राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई है। दोनों ही पदों की कुल 13 रिक्तियों पर भर्ती के लिए UKPSC द्वारा व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक परीक्षा (UKPSC Manager Exam 2024) का आयोजन किया जाएगा।

ऐसे में जो उम्मीदवार उत्तराखण्ड PSC द्वारा आयोजित की जा रही व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती परीक्षा (UKPSC Manager Exam 2024) में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, psc.uk.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन फॉर्म के पेज पर सम्बन्धित अप्लीकेशन के पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

आवेदन के दौरान अनारक्षित उम्मीदवारों को निर्धारित 172.30 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए समान है। हालांकि, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 82.30 रुपये ही है।

UKPSC Exam 2024: आवेदन से पहले जानें योग्यता

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, कैटरिंग एवं होटल मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम तथा 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना तिथि 1 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *