• Wed. Oct 21st, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में होगी

ByRashtriya Nirmaan

Jan 11, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है।

नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *