• Mon. Nov 16th, 2026

राजनाथ सिंह हरिद्वार में करेंगे पतंजलि गुरुकुल भवन का शिलान्यास

ByRashtriya Nirmaan

Jan 6, 2024

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे।

जिला-प्रशासन की तरफ से शिलान्यास समारोह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती तथा गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

118 साल पहले स्वामी दर्शनानंद द्वारा तीन बीघे जमीन, तीन ब्रह्मचारी और तीन चवन्नियों के साथ शुरू किए गए गुरुकुल का नाम स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पतंजलि गुरुकुलम के नए सात मंजिला परिसर में करीब 1500 छात्रों के लिए आवासीय सुविधाएं भी होंगी। कार्यक्रम में एमिटी के अध्यक्ष अशोक चौहान शिलान्यास समारोह में उपस्थित शामिल होंगे।

राजनाथ सिंह शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से करेंगे मुलाकात
शनिवार को गुरुकुलम शिलान्यास के बाद रक्षामंत्री कनखल स्थित जगदगुरु आश्रम में शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात करेंगे। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को उनके आश्रम पहुंचने का प्लान मिला है। गुरुकुल में कार्यक्रम स्थल से कनखल तक उनका काफिला वाया शंकराचार्य चौक हाईवे से होते हुए पहुंचेगा, यहां से ही वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *