• Sun. Oct 25th, 2026

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गए ललित नारायण व्यास, जीते 1250000 रुपये; विधायक ने दी बधाई

ByRashtriya Nirmaan

Dec 19, 2023

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के लाल इन दिनों टीवी पर धमाल मचा रहे हैं। पहले सलमान खान के फेमस शो बिग बॉस में अनुराग डोभाल ने पहुंच कर प्रदेश की शान बढ़ाई। अब बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंच गए ललित नारायण व्यास प्रदेशवासियों को गौरवान्वित कर दिया है।

कौन बनेगा करोड़पति में उत्तरकाशी के ललित नारायण व्यास ने 1250000 रुपये जीते। ललित नारायण व्यास को विधायक सुरेश चौहान सहित कई लोगों ने बधाई दी है। ललित नारायण व्यास उत्तरकाशी धनारी बगियाल गांव निवासी है।

तैयारी कर रहे हैं ललित

उत्तरकाशी के ललित नारायण व्यास देहरादून से ग्रुप सी की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ाई की बात करें तो ललित ने बीएड किया है। केबीसी में फर्स्ट प्रयास में ही ललित नारायण व्यास का चयन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *