• Fri. Oct 23rd, 2026

CM धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी

ByRashtriya Nirmaan

Dec 16, 2023

देहरादून।  वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के 52 वर्ष पूरे होने पर युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की ओर से गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों के साथ ही वीर नारी, वीरता पुरस्कृत व विभिन्न स्कूलों से छात्र- छात्राएं शामिल हुए। सांस्कृतिक टीम ने वीरों को नमन व वंदन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी सोनिका, राजपुर रोड विधायक खजानदास, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज ही के दिन पाक सेना ने हमारे सैनिकों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। विजय दिवस सेना के शौर्य व पराक्रम का दिवस है। एडमिरल (सेनि) ओम प्रकाश राणा ने 1971 में नेवी के विभिन्न मिशन के बारे में बताया। कहा कि तीनों सेनाओं के बेहतर समन्वय से ही हम विजय रहे। आज धरातल पर दिखता है कि काम हो रहा है।

मेजर जनरल (सेनि) समीर सबरवाल ने कहा कि हमें ऐसे नेताओं का हाथ पकड़कर चलना चाहिए जो परिवार से ज्यादा देश हित के बारे में सोचें व उन्नति के शिखर पर पहुंचाएं। कहा कि देश में आज बदलाव आया है, सभी मानते हैं कि देश सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *