• Mon. Sep 28th, 2026

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर 30 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में कर सकते मुलाकात

ByRashtriya Nirmaan

Dec 1, 2023

लखनऊ। योगी सरकार में मंत्री बनने की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर 30 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं। वे वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। राजभर ने कहा कि दूसरे प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण ही मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है।

मंत्री बनना तयः राजभर

एनडीए में शामिल होने के बाद से ही लगातार ओम प्रकाश राजभर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने का दावा करते रहे हैं। शपथ की नई तारीख के बारे में पूछने पर अब राजभर ने कहा कि उनका मंत्री बनना तय है, लेकिन कब होगा यह तो भाजपा नेतृत्व को ही तय करना है।

समय नहीं हो पा रहा है तय

उन्होंने कहा कि अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा है। उम्मीद है कि 30 नवंबर को उनकी मुलाकात हो सकती है। उनसे मिलकर ही बात रखेंगे। इसके बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार की तिथि बताई जाएगी। सब कुछ तय है, सिर्फ समय तय नहीं हो पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *