• Mon. Oct 26th, 2026

देहरादून एसएसपी ने किये ताबड़तोड़ ट्रांसफर,पढ़िए पूरी खबर

ByRashtriya Nirmaan

Nov 20, 2023

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जिले में तैनाती के करीब दो महीने बाद थानास्तर पर पहला बड़ा फेरबदल किया है। कुछ प्रभारियों से चार्ज छिना तो कुछ के थाने बदल दिए गए हैं।

वहीं, इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। रायवाला थाने के इंचार्ज होशियार सिंह पंखोली को डोईवाला कोतवाली, जबकि डोईवाला कोतवाल देवेंद्र चौहान को रायवाला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह पटेलनगर कोतवाली के निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी को विकासनगर को कोतवाल बनाया गया है।

विकासनगर कोतवाल संजय कुमार को पटेलनगर कोतवाली, मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट को ऋषिकेश कोतवाली, ऋषिकेश कोतवाल केआर पांडेय को शिकायत प्रकोष्ठ में भेजा गया है। महिला हेल्पलाइन इंचार्ज गिरीश चंद्र शर्मा को कैंट कोतवाली की कमान दी गई है। वहीं, कैंट कोतवाल सम्पूर्णानंद गैरोला को महिला हेल्पलाइन इंचार्ज बनाया गया है।

एसएसपी के पेशकार बने मसूरी के कोतवाल

एसएसपी के पेशकार मनोज असवाल मसूरी के नए कोतवाल होंगे। वहीं, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट एसएसपी के नए पेशकार होंगे। थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र सिंह नेगी को साइबर सेल भेजा गया है। यहां से दारोगा वैभव गुप्ता को कालसी का थानाध्यक्ष बनाया है।

थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह नेहरू कालोनी थाने के नए इंचार्ज होंगे। यहां से दारोगा लोकेंद्र बहुगुणा को एसओजी सिटी शाखा भेजा गया। वसंत विहार थाने के दारोगा रजनीश कुमार को बिंदाल चौकी का इंचार्ज बनाया है। वहीं, चौकी इंचार्ज बिंदाल शैंकी कुमार को सेलाकुई थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *