• Sat. Jul 11th, 2026

श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े ने चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिंग पर देशवासियों इसरो विज्ञानियों को दी बधाई

ByRashtriya Nirmaan

Aug 24, 2023

हरिद्वार, श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े ने चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिंग पर देशवासियों इसरो विज्ञानियों को बधाई दी है। इससे पहले अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अग्रसेन घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक, हनुमान चालीसा का पाठ व पूजा अर्चना कर चंद्रयान की लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं की।

पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भारत ने नया इतिहास रच दिया। कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद और हमारे विज्ञानियों के पराक्रम से चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई। देश भर में लोग चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे। इस सफलता से देश की महाशक्ति के रूप में पहचान बनी।

कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। युवा वैज्ञानिकों को चंद्रयान की सफल लैंडिंग से निश्चित तौर पर प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर स्वामी लघु वन महाराज, कुलदीप शर्मा, विष्णु, गौरव भारद्वाज, अस्मित शर्मा, अर्णव शर्मा, जलज कौशिक एवं पंडित विष्णु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *