• Wed. Jul 8th, 2026

अतीक के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुल्डोजर चलाया जाएगा: डीआईजी

ByRashtriya Nirmaan

May 6, 2023

गैंगस्टर के केस में एक साल से फरार शातिर को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसे मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज रही है।

डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया।

उस पर डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। हाल में वसंत विहार पुलिस को पता लगा कि वह झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वहां से वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है।

एसएसपी ने बताया कि इस अतीक अहमद के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *