• Sun. Jul 5th, 2026

शिवराज पूर्व प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि सेना का भी अपमान कर रहे हैं: कमलनाथ

ByRashtriya Nirmaan

Dec 17, 2022

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि वे देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही नही, बल्कि सेना का भी अपमान कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट माध्यम से कहा ‘शिवराज सिंह चौहान जी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के संबंध में जिस अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है, वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। भारत माता की आन बान शान के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले श्री राजीव गांधी हमेशा इस देश के आदर्श रहेंगे।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘बेहतर होगा मुख्यमंत्री थोड़ा-बहुत इतिहास पढ़ लें। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में हमारी सेना ने कितने पराक्रम दिखाए यह जगजाहिर है। राजनैतिक विद्वेष के लिए मुख्यमंत्री ना सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं, बल्कि भारतीय सेना का भी अपमान कर रहे हैं।  चौहान को भारतीय सेना से माफी मांगनी चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *