• Sat. Jul 4th, 2026

किसान भवन सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम 18 भाषाओं के जानकार जुटेंगे, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे

ByRashtriya Nirmaan

Nov 2, 2022

मातृभाषा में बच्चों की अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने और मातृ भाषाओं के प्रति उनमें सम्मान की भावना के विकास के लिए एससीईआरटी की ओर से बुधवार से किसान भवन सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 18 भाषाओं के जानकार जुटेंगे।

अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक भाषाओं जैसे गढ़वाली, कुमाऊंनी जौनसारी, जाड़, मरछा आदि में बच्चों को लोक भाषाओं में संवाद, लोकगीत और लोक कथा के माध्यम से अभिव्यक्ति के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित कक्षा तीन से लेकर 8वीं तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। उद्घाटन सत्र में शिक्षा सचिव रविंद्र नाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी भी उद्घाटन सत्र में विचार रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *