• Fri. Jul 3rd, 2026

कांग्रेस नेताओं ने आज एक दिन के ब्रेक के बाद पेरम्बरा से भारत जोड़ो यात्रा फिर से की शुरू

ByRashtriya Nirmaan

Sep 24, 2022

त्रिशूर  कांग्रेस नेताओं ने आज एक दिन के ब्रेक के बाद पेरम्बरा से भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू कर दी है। सासंद राहुल गांधी सुबह करीब 6.30 बजे ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आज 12 किमी की दूरी तय करने निकल पड़े हैं। 17वें दिन में प्रवेश कर चुकी यह यात्रा आज अंबल्लूर जंक्शन पर समाप्त होगा।

जयराम रमेश ने किया ट्वीट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज हो गया है। 17वें दिन पदयात्रा 12 किमी का रास्ता तय करेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को विश्राम के दिन, पदयात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा दल की टीम के लिए चलाकुडी में एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया। सात सितंबर को यात्रा शुरू होने के बाद से यह दूसरा विश्राम दिवस था।

कल राहुल के दिल्ली आने की आई थी खबर

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हर शुक्रवार विश्राम का दिन होता है। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता इस दिन कई सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं। बीते दिन कई न्यूज चैनलों ने राहुल के दिल्ली में आकर सोनिया गांधी से मुलाकात की बात कही थी। जिसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश में इसे गलत करार देते हुए कहा था कि वे केरल में ही सभी कार्यकर्ताओं के साथ हैं।

150 दिनों में 3,570 किमी की दूरी होगी तय

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों की इस यात्रा में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह 7 सितंबर को तमिलनाडु से शुरु हो 10 सितंबर की शाम को केरल में प्रवेश कर चुकी है। यह यात्रा केरल में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 1 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले 19 दिनों में सात जिलों से गुजरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *