• Fri. Jul 3rd, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की टटोलेंगे नब्ज

ByRashtriya Nirmaan

Aug 18, 2022

नाहन, जिला सिरमौर के एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं कि बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश गठन के 75 वर्ष में प्रवेश करने पर नाहन तथा पांवटा साहिब में हिमाचल तब ओर हिमाचल अब तथा आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए वह कार्यकर्ताओं तथा जिला सिरमौर के पदाधिकारियों की नब्ज भी टटोलेंगे। क्योंकि जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा से कई कई दावेदार सामने आ चुके हैं। वर्तमान में भाजपा के पास 5 में 3 विधायक हैं। जिसमें पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल तथा पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से रीना कश्यप भाजपा विधायक हैं। इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी सिरमौर से ही है। हिमाचल गठन के कार्यक्रम के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जिला सिरमौर के पदाधिकारियों से भी बातचीत कर उनकी राय भी जानेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने के लिए सर्वे भी करवाए हैं। सर्वे के आधार पर ही भाजपा चुनाव में टिकट आवंटित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *