• Thu. Jul 2nd, 2026

घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई

ByRashtriya Nirmaan

Aug 13, 2022

देहरादून : घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से दिए बयान के विरोध में एक अधिवक्ता देवेन्द्र राणा की ओर से धारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई है।

भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

तहरीर में अधिवक्ता की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुछ दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक बयान जारी किया था कि कोई घर तिरंगा लगने से न छूटे।

कहा था कि वैसे भी जिस घर में तिरंगा नहीं लगा होगा, उस घर को लोग विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। उनके इस बयान का जगह-जगह विरोध चल रहा है। शनिवार को अधिवक्ता डीएस राणा की ओर से इस संबंध में तहरीर दी गई है।

किसी को तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने आह्वान किया था कि जो तिरंगा नहीं लगाएगा, उसका समाज विश्वास नहीं करेगा। होना यह चाहिए कि हर घर में तिरंगा दिखाई दे।

जिस पर शुक्रवार को उन्होंने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे अपने घर के सबसे छोटे सदस्य से तिरंगा लगवाएं।

कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगे के साथ फोटो खींचकर भेजने को कहा था। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह स्वाभाविक है, किसी को स्वतंत्रता दिवस के दौरान तिरंगा लगाने में क्या परेशानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है। फिर चाहे कांग्रेस हो या अन्य दल, सभी को तिरंगा लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *