• Wed. Jul 1st, 2026

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक यात्री की मौत

ByRashtriya Nirmaan

Jul 29, 2022

ऋषिकेश : बीते रोज नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन कर लौट रहे कांवड़ यात्रियों से भरी तेज रफ्तार ओवरलोडिंग बस मुनिकीरेती के खारा स्रोत के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस मामले में एआरटीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। प्राथमिक जांच में बस के शेष प्रपत्र सही मिले हैं।

58 सीटर बस में सवार थे 65 यात्री

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 51 यात्री घायल हो गए। 58 सीटर इस बस में करीब 65 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को एम्स ऋषिकेश  में रेफर किया गया है। जिससे में एक की हालत गंभीर है। जबकि शेष यात्रियों का उपचार ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में जारी है।

आए थे नीलकंठ महादेव के दर्शन को

दुर्घटना गुरुवार सायं करीब पांच बजे हुई। पुलिस के मुताबिक बलिया उत्तर प्रदेश से करीब 65 यात्री एक स्लीपर बस में सवार होकर नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आए थे।

खरास्रोत के समीप हुआ हादसा

मुनिकीरेती के खारास्रोत स्थित पार्किंग में बस खड़ी कर से सभी यात्री पैदल व अन्य वाहनों से नीलकंठ मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। गुरुवार सायं नीलकंठ में दर्शन कर लौटने के बाद सभी यात्री खरास्रोत पार्किंग से बस में सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे।

दुर्घटना का कारण तेज गति और ब्रेक फेल होना

पार्किंग से कुछ आगे ब्रह्मानंद तिराहे की ढलान पर अनियंत्रित बस पहले एक पोल से टकराई, जिसके बाद पहाड़ी से टकरा कर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना का कारण बस की तेज गति होना और ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *