• Fri. Jun 5th, 2026

आग की घटनाओं पर लगाएंगे लगाम, हर ब्लाक में बनेंगे सौ अग्नि सचेतक: सीएम योगी

ByRashtriya Nirmaan

Jun 1, 2022

लगातार बढ़ते अग्निकांडों के मद्देनजर अग्निशमन विभाग प्रदेश के हर ब्लाक में सौ युवाओं को अग्नि सचेतक बनाने जा रहा है। प्रदेश भर में ब्लाकों की संख्या 819 है। इन अग्नि सचेतकों को दो जून से अग्नि सुरक्षा-जीवन रक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही इन्हें प्रमाणपत्र देकर क्षेत्रीय फायर स्टेशन में सूचीबद्ध किया जाएगा। अग्नि सचेतक अपने क्षेत्र में अग्निकांड होने पर दमकल विभाग को तत्काल सूचना देंगे। इसके साथ ही वे लोगों की मदद करेंगे और आग से बचने के उपाय बताएंगे।

आठ ब्लाक में शुरू हुई सचेतक बनाए जाने की तैयारीः मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के सभी आठ ब्लाक में अग्नि सचेतक बनाए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आग लगने पर प्रथम दृष्टया क्या उपाय करें? कैसे आग में फंसे लोगों को बचाया जाए? इस बात का प्रशिक्षण अग्नि सचेतकों को दिया जाएगा। इसके अलावा हर एक फायर स्टेशन से विभाग का एक व्यक्ति वाट््सएप पर ग्रुप बनाएगा, जिसमें वह अपने-अपने ब्लाक के अग्नि सचेतकों को जोड़ेगा। अग्नि सचेतक दमकल विभाग की भी मदद करेंगे।

लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर एक ब्लाक में अग्नि सचेतक बनाए जा रहे हैं। तेल, पेट्रोल और शार्ट सर्किट से आग लगने पर लोगों को कैसे बचाया जाए, इन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी। इन्हें वाट््सएप ग्रुप पर जोड़ा जाएगा और जागरूकता से संबंधित लिंक भी भेजे जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *