• Sat. Jun 6th, 2026

एक दिन में कोरोना के 500 से ज्यादा मामले बढ़े

ByRashtriya Nirmaan

May 19, 2022

 देश में कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपडेट जारी किया है। मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,364 नए मामले दर्ज किए गए । कल यानी मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कोरोना के मामलों में 535 मरीजों का इजाफा हुआ है। बुधवार को देश में कोरोना के 1829 मामले सामने आए थे।

दर्ज की गई दस नई मौतें

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 2,582 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले दस संक्रमितों में छह केरल और एक-एक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस घटकर अब 15,419 हो गए हैं। वहीं, डेली पाजिटिविटी दर 0.50 फीसद हो गई है। न्यूज एजेंसी प्रेट्र के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए डेटा के बाद अब देश में कुल संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 4,31,29,563 हो गया। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक देश में होने वाली मौतों की कुल संख्या 5,24,303 है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा कुल संक्रमितों का 0.04 फीसद है जबकि रिकवरी रेट 98.75 फीसद हो गया है। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 228 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

इस तरह बढ़ा है कोरोना संक्रमण का ग्राफ

प्रतिदिन का पाजिटिविटी रेट 0.50 फीसद दर्ज हुआ है और साप्ताहिक पाजिटिविटी रेट 0.55 फीसद है। भारत में कोविड-19 मामलों का आंकड़ा 7 अगस्त 2020 को 20 लाख के पार चला गया था। 5 सितंबर को यह आंकड़ा 40 लाख के पार और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चला गया था। 28 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 60 लाख से अधिक दर्ज की गई, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख ओर 19 दिसंबर 2020 को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ से अधिक हो गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल यानि 2021 में 4 मई को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया और 23 जून को यह ग्राफ 3 करोड़ से भी अधिक पर पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *