• Sat. Jun 13th, 2026

राष्ट्रपति कोविंद, 1 से 7 अप्रैल के बीच करेंगे तुर्कमेनिस्तान और नीदरलैंड दौरा

ByRashtriya Nirmaan

Mar 30, 2022

विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक से चार अप्रैल तक तुर्कमेनिस्तान के दौरे पर हैं और 4-7 अप्रैल तक नीदरलैंड का दौरा करेंगे। यह भारत के राष्ट्रपति का पहला तुर्कमेनिस्तान दौरा होगा।  बता दें कि हाल में ही तुर्कमेनिस्तान में नए राष्ट्रपति ने कमान संभाली है।

वहीं राष्ट्रपति का नीदरलैंड के राजा और रानी की अक्टूबर 2019 की भारत यात्रा के बाद राष्ट्रपति कोविंद का यह दौरा भारत के लिए पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। भारत की नीदरलैंड की अंतिम राष्ट्रपति यात्रा 34 साल पहले 1988 में राष्ट्रपति वेंकटरमण द्वारा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *