• Sun. Jun 7th, 2026

यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए दलेर मेंहदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

ByRashtriya Nirmaan

Mar 3, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में आम नागरिकों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन से नागरिक पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं देश में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने के लिए सरकर हर संभव कोशिश कर रही है। भारत ने पोलैंड और रोमानिया की सरकार की मदद से हजारों छात्रों को यूक्रेन से निकल रही है। यूक्रेन से आए छात्रों से अब मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेंहदी ने मुलाकात की है।

इस बात की जानकारी दिग्गज सिंगर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उदयपुर में यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। दलेर मेंहदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ यूक्रेन से वापस देश लौटे कई छात्र दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंगर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

दलेर मेंहदी वीडियो में कहते हैं, ‘यूक्रेन में मौजूद भारत के छात्र-छात्राएं उदयपुर सुरक्षित लौट आए हैं। यह हमारे देश के लिए बेहद ही गर्व की बात है और मुझे उम्मीद है कि यूक्रेन में बचे छात्र भी जल्दी ही अपने देश लौट आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया है।’ इस वीडियो आखिरी में दलेर मेहंदी वापस भारत लौटे छात्रों के लिए खुशी जाहिर करते हुए अपना गाना ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ गाते दिखाई रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दलेर मेंहदी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सिंगर के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे है। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों छात्रों को जंग की मार झेल रहे यूक्रेन से निकाल चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। युद्ध के बीच एक बार फिर रूस और यूक्रेन बातचीत करेगा।

दोनों देशों के बीच गुरुवार को पोलैंड-बेलारूस बार्डर पर वार्ता होगी। वहीं, इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने भी अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को पोलैंड से भारतीय वायु सेना का तीसरा C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इस बीच मास्को ने कहा है कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक यूक्रेन में 227 मौतें हो चुकी हैं वहीं 525 लोग जख्मी हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *