• Sun. Jun 7th, 2026

नवाब मलिक को मिली अस्‍पताल से राहत, 3 मार्च तक ED की हिरासत में

ByRashtriya Nirmaan

Feb 28, 2022

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को आज जेजे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है और उन्हें वहां से ईडी कार्यालय ले जाया जाएगा। नवाब मलिक को 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें ईडी कार्यालय से सुबह मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्‍हें 3 मार्च तक अपनी हिरासत में रखा हुआ है। मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य मंत्रियों ने बीते वीरवार को धरना भी दिया था। बुधवार रात नवाब मलिक ईडी की हिरासत में ही रहे थे। उनकी एक याचिका पर ईडी ने उन्‍हें घर का बना खाना और दवाएं लेने की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने कहा था कि पूछताछ के समय उनके वकील भी वहां मौजूद रह सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *