• Sun. Jun 7th, 2026

भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने पार्टी बदलने की अटकलों को किया खारिज, बोले- मरते दम तक रहूंगा भाजपा में

ByRashtriya Nirmaan

Jan 17, 2022

रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने पार्टी बदलने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वह दिल्ली से दून लौट रहे हैं।  काऊ ने कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। ये वो पहले भी साफ कर चुके हैं कि भाजपा में हैं और मरते दम तक भाजपा में ही रहेंगे। इसी बयान पर वह आज भी कायम हैं। उनका कहना है कि भाजपा में उन्हें जब जो जिम्मेदारी मिलेगी, वह निभाएंगे।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में चंद वक्त बाकी है। इससे ठीक पहले यहां की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है। हरक सिंह रावत को भाजपा से निष्कासित और मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के बाद से ही राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। इन सबके बीच हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कि उनके साथ कुछ और विधायक भी कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ के भी पार्टी बदलने की चर्चाएं सियासी गलियारों में तेजी से चल रही थी। हालांकि, उन्होंने अब इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *